फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार शिक्षक को बोलेरो ने रौंदा, मौत

Fri, 23 Nov 2018 11:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
मृतक लोकेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। हाथरस रोड पर गांव बढ़ार के निकट एक बोलेरो गाड़ी ने स्कूटी सवार शिक्षक को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब बोलेरो ने स्कूटी सवार शिक्षक को सामने से टक्कर मारी तो पीछे से आ रहे बाइक सवार भी चपेट में आ गए, जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। मोहल्ला दमदमा सिकंदराराऊ निवासी लोकेंद्र कुमार पुत्र रमेशचंद्र प्राथमिक विद्यालय बिलौना गंगीरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को करीब नौ बजे लोकेंद्र अपनी स्कूटी से आगरा जा रहे थे तो इस दौरान बढ़ार चौराहे पर आरपी कोल्ड के सामने बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 84 पी- 0322 के चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही लोकेंद्र की मौत हो गई।

स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार गीतम सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी रोहई चंदपा व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इनका उपचार सीएचसी पर कराया गया है। घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूटी की हालत को देख सहज अंदाजा लगाया जा सकता था कि यह स्कूटी और बोलेरो की भिड़ंत काफी जोरदार थी। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के शव को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन


घायलों का उपचार भी सीएचसी पर कराया गया। सीएचसी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता रमेशचंद्र पुत्र जयराम सिंह ने थाने में दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें