फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने पर मारपीट, फायरिंग

Sat, 26 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
फाय‌िररिंग - फोटो : फाइल फाेटाे
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तिपरस में बाइक टकराने को लेकर हुए झगड़े में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की। इस झगड़े में दस लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया गया है। दोनों ओर से पुलिस से शिकायत की गई है, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


तिपरस में शुक्रवार रात को बाइक सवारों ने एक महिला को जोर से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि बाइक सवार नशे में थे। गांव के लोगों ने आरोपियाें को बाइक नहीं ले जाने दी। इस पर वह घायल का पूर्ण इलाज कराने का भरोसा दिलाकर बाइक ले गए। पीड़ितों का आरोप है कि अगले दिन शनिवार सुबह आरोपी अपने साथ आठ-दस लोगों को लेकर गांव पहुंचे और पीड़ित महिला और उसके परिजनों पर तमंचा, लाठी-डंडाें से हमला बोल दिया।

एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायर भी किया। किसी ग्रामीण ने झगड़े की सूचना पुलिस को दे दी। वायरलेस पर फायरिंग की सूचना जारी होने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनार देवी, गायत्री देवी, चरन सिंह, देवी, पूजा, राखी, सोनम आदि का उपचार जिला अस्पताल में कराया है। देर शाम तक इस मामले में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। एसओ राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि इस मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें