फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने जेवर-नकदी से भरा थैला लूटा

Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान क्षेत्र में गांव टिमरली वाले रोड पर जैतपुर फाटक के निकट मंगलवार की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सराफ से तमंचे के बल पर नकदी और गहनों से भरा थैला लूट लिया और मुरसान की तरफ भाग गए। सूचना पर मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


गांव टिमरली निवासी सुशील कुमार पुत्र कन्हैयालाल की मुरसान में टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर सराफा की दुकान है। मंगलवार की रात को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके बाइक से अकेले घर जा रहे थे। उनके थैले में करीब 60 ग्राम सोने, दो किग्रा चांदी के जेवरात थे। 12 हजार रुपये नकद भी रखे हुए थे। जैतपुर के पास रेलवे फाटक पार करते ही एक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे और उन्होंने ओवरटेक कर सुशील की बाइक को रोक लिया। बाइक रुकते ही इन्होंने सुशील से थैला छीनना चाहा।

बदमाशों की सुशील से छीना-झपटी भी हुई। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और दूसरे बदमाश ने उनसे मारपीट की। इसके बाद यह तीनों थैला छीनकर भाग गए। पीड़ित ने शोरगुल मचाया तो वहां काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने कोतवाली मुरसान में तहरीर दे दी है। कोतवाल मुरसान छोटेलाल का कहना है कि मामला लूट का नहीं, चोरी का है। पीड़ित बाइक खड़ी करके लघुशंका कर रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोग उसका थैला उतारकर ले गए। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें