फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही स्कूल के टेंपो से कुचलकर मासूम की मौत

Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल के टेंपो के ड्राइवर की लापरवाही के कारण मंगलवार सुबह एक पांच साल के मासूम छात्र की जान चली गई। ड्राइवर ने कान में ईयर फोन लगा रखा था। गड्ढे में फंसे टेंपो को बैक करने के दौरान पीछे खड़ा छात्र टेंपो की चपेट में आ गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला ताल, एहवरनपुर के रहने वाले राजू का पांच साल का मासूम बेटा लव गांव के मदर टेरेसा स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार को स्कूल का टेंपो छात्रों को लेकर स्कूल की ओर जा रहा था, तभी एक गड्ढे में टेंपो का पहिया फंस गया। ड्राइवर ने सभी बच्चों को टेंपो से उतार कर टेंपो को बैक गीयर में डालकर गड्ढे से निकालने की कोशिश की।
  इधर लव टेंपो के पीछे खड़ा था। कुछ छात्रों की नजर जब मासूम लव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर ड्राइवर को चेताने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ईयर फोन लगाकर गाने सुनने में मशगूल था। जैसे ही ड्राइवर ने टेंपो को पीछे धकेला, वैसे ही लव पहिये की चपेट में  आ गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर ड्राइवर के होश उड़ गए और भाग खड़ा हुआ। बच्चे की मौत की खबर गांव में तेजी से फैल गई। मौके पर और ग्रामीण इकट्ठा होना शुरू हो गए। उन्होंने टेंपो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

 आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध ठोस कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। इंस्पेक्टर हाथरस गेट रजनेश तिवारी के मुताबिक लव के ताऊ पप्पू की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर ओमवीर उर्फ राज पुत्र ताराचंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बच्चे के गांव का ही रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें