फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने अधिवक्ता पर झोंके फायर, छर्रे लगे

Tue, 14 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
घटना के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल डिग्गी पर नकाबपोश बाइक सवारों ने कोर्ट जा रहे एक अधिवक्ता को गोली मार दी। जानलेवा हमले में अधिवक्ता को कई छर्रे लगे हैं। वारदात के बाद मौके पर सीओ सिटी आरके गौतम भी पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


अधिवक्ता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रमनपुर निवासी अधिवक्ता लोकेश पाठक के मुताबिक वह रोज की तरह मंगलवार को अपनी बाइक से दीवानी न्यायालय जा रहे थे।

एडवोकेट नेपाल सिंह बाइक पर पीछे बैठे थे। जैसे ही बाइक किला गेट स्टेशन से पहले गधा पाड़े में लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंची, वहां दो अंजान लोग खड़े दिखाई दिए। इनमें से एक ने अधिवक्ता पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे लोकेश पाठक के हाथ और चेहरे में कई छर्रे जा धंसे।
विज्ञापन


छर्रे लगने से सकपकाए अधिवक्ता ने बचने के लिए बाइक दौड़ा दी। इसके बाद दूसरे युवक ने फायर कर दिया। इस हमले में दोनों अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। फायरिंग के दौरान मौके पर काफी लोग भी इकट्ठा हो गए। जानलेवा हमले के बाद आरोपी भाग निकले।

दोनों अधिवक्ता भी दीवानी न्यायालय पहुंचे और पुलिस को फोन कर सूचना दी। लोकेश पाठक का कहना है कि आरोपियों की उम्र 25 साल के करीब थी। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि अधिवक्ता की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें