लूटपाट के शिकार दयाराम साथियों के साथ थाने में शिकायत करने पहंुचे ।
- फोटो : Amar Ujala
कोतवाली हसायन क्षेत्र के सीतापुर बंबे के पुल के पास बाइक सवारों ने एक युवक के साथ बाइक और छह हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही थी, तभी तो बाइक चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने लिखी है।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जैतपुर निवासी दयाराम पुत्र सुनहरी लाल शुक्रवार को हसायन क्षेत्र के गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सीतापुर बंबे के पुल के पास एक बाइक पर सवाल कुछ लोगों ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे दयाराम बेहोश हो गया।
जिसके बाद टक्कर मारने वाले उसकी बाइक और छह हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने युवक का पिता हसायन थाने पहुंचा तो पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया, क्योंकि पुलिस इसे लूट की घटना नहीं मान रही है।
युवक के साथ लूट की घटना नहीं हुई है। अज्ञात कार की टक्कर से युवक बेहोश हो गया, जिसके बाद मौके पर लगी भीड़ में से कोई उसकी बाइक को लेकर चला गया। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें छानबीन शुरू कर दी है।
-अवधेश कुमार, एसएचओ हसायन।