फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो लुटेरों ने छीना रुपयों से भरा थैला 

Tue, 08 May 2018 11:38 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब साढे 11 बजे सरे बाजार बाइक सवार दो बदमाश मोपेड पर बैठकर जा रहे एक वृद्ध का थैला छीनकर भाग गए। थैले में 45 हजार रुपये रखे हुए थे।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी (जैतई) निवासी वृद्ध जमुना प्रसाद गौतम पुत्र तुलाराम गौतम मंगलवार को हाथरस रोड स्थित पंजाब नेशनल की बैंक की शाखा से 45 हजार रुपये निकालकर लाए थे और यह पैसे उन्होंने अपने गांधी छाप थैले में रखकर थैले को गले में लटका लिया। बाजार में जमुना प्रसाद ने फल भी खरीदे।

फल खरीदने के बाद वह अपने गांव के नकुल पुत्र योगेंद्र के साथ मोपेड से गांव के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोपेड़ आगरा गेट स्थित अग्रसेन सेवा सदन के पास पहुंची तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर जमुना प्रसाद के गले में लटका थैला उतारकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वहां सेवा सदन में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। पीड़ित जमुना प्रसाद भाजपा नेता डा. महेंद्रपाल शर्मा व संदीप ठाकुर के साथ थाने पहुंचे और अपनी रिपोर्ट अज्ञात दो बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें