फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ सड़क हादसा: तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, चालक वाहन छोड़ भागा

Sun, 29 Nov 2026 06:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फारुख अपने साथी बीपी सिंह के साथ बाइक पर कासगंज जा रहे थे। पीछे से आ रही ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत कासगंज रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास 24 नवंबर को एक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मामले में गांव बेगमपुर निवासी चांदनी ने अज्ञात ईको कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


चांदनी ने बताया कि उसका पति फारुख अपने साथी बीपी सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर 24 नवंबर की रात्रि 8:20 बजे कासगंज जा रहे थे। जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पीछे से आ रही ईको कार के चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फारुख की मौके पर ही मौत हो गई और बीपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल का उपचार अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें