फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़ी कार्रवाई: पुलिस ने घेराबंदी कर 35 सटोरियों को दबोचा

Fri, 15 Feb 2019 12:27 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
सट्टे के आरोपियों को मेक्स गाड़ी में थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार की शाम को सटोरियों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने पत्थरवाली रोड पर एक गली में के निकट पूरी प्लानिंग से छापा मारा और मौके से तीन सटोरियों सहित 35 लोगों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 6,5000 रुपये भी बरामद हुए हैं। यह सटोरिये सट्टे की खाईबाडी कर रहे थे व अन्य लोग सट्टा लगा रहे थे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने जब भागने की कोशिश  की तो पुलिस ने भी दबोच लिया।
विज्ञापन


 पुलिस इन्हें मैक्स गाड़ी व अन्य वाहनों में थाना हाथरस गेट ले आई। देर रात तक थाने में भी काफी लोगों का मजमा लगा हुआ था। पुलिस मुख्य सटोरिये दद्दा की तलाश में देर रात दबिशें दे रही थी।  शहर में कई स्थानों पर सट्टे की खाईबाड़ी हो रही है और इसकी सूचना पुलिस उच्चाधिकारियों को भी मिल रही थी। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने इस बारे में अधीनस्थों सटोरियोें के खिलाफ कार्रवाई के  सख्त निर्देश दिए थे।  पिछले दिनों अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा को एक वीडियो मिला था। इसमें यह सट्टे की खाईबाड़ी के दृश्य  देखकर उन्होंने हाथरस गेट थाना पुलिस को सख्त आदेश दिए थे। तदुपरांत हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने मय फोर्स के इस मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने गुरुवार की शाम को पत्थरवाली रोड स्थित इकबाल के मकान पर छापा मारा। वहां छोटेलाल निवासी नगला बुधू, अरुण निवासी हतीसा भगवंतपुर, अशोक निवासी जागेश्वर  सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे और सट्टा पर्ची एकत्रित कर रहे थे। पुलिस को देखकर मुख्य सटोरिया दद्दा वहां से भाग गया।

  पुलिस ने इस तीनों शातिरों के अलावा मौके से 32 अन्य लोगों को पकड़ लिया।  पुलिस इन्हें अपनी जीप के अलावा वाहनों में भरकर थाने ले आई। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इन सभी के पास से 65 हजार रुपये की नकदी और सट्टा पर्ची भी मिली हैं। देर रात थाने के बाहर भी मजमा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें