फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
साइकिल सवार को रौंदने वाला ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। एटा रोड पर मंडी समिति के समीप शुक्रवार की दोपहर को एटा से आते एक ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखवा दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर में लगभग सवा दो बजे एक ट्रक एटा की तरफ से आ रहा था। सिकंदराराऊ की तरफ से जा रहे साइकिल सवार को ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रौंद दिया, जिससे ट्रक का पहिया साइकिल और सवार पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की साइकिल पर एक थैला टंगा हुआ था। थैले में हींग और तराजू मिली। माना जा रहा है मृतक हींग बेचने वाला बंजारा हो सकता है। पुलिस ने सड़क पर खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें