फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में प्रशासन ने कराई देव प्रतिमाओं की स्थापना

Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। हाथरस मार्ग स्थित गौरीश्ंाकर मंदिर तथा गांव लश्करगंज के माता मंदिर में सेामवार को टूटी मूर्तियों के स्थान पर नई देव प्रतिमाओं की स्थापना का कार्य विधि विधान से हो गया। मूर्ति तोड़ने को लेकर पुलिस सुराग के आधार पर दोषी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की रात दो मदिरों में स्थापित देवताओं तथा माता की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। इसे लेकर कई गांवों में आक्र ोश व्याप्त हो गया था। मामले को लेकर अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये पुलिस-प्रशासन ने तत्काल ही नई देव तथा माता की प्रतिमा मंगाई तथा सोमवार को उन्हें विधि विधान से स्थापित करा दिया। दोनाें मंदिरों पर भक्तों के साथ मंत्रोच्चर के मध्य मूिर्तयों की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस बल उपस्थित रहा। 
घटना के संबंध में कोतवाल राजेश्वर त्यागी ने बताया कि पुलिस सुरागरसी के आधार पर मूर्ति खंडित करने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही दोषी जेल की सलाखाें के पीछे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें