फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश, बचाव में महिला ने चबाई उंगलियां

Thu, 25 Jan 2018 01:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह शौच को जा रही महिला को घने कोहरे का फायदा उठाकर एक आरोपी ने दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी अपने दो साथियों की मदद से महिला को अगवा करने की कोशिश में था लेकिन महिला ने आरोपी की दो उंगलियां चबा देने से आरोपियों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक वह सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत के लिए गई थी। शौच से पहले ही घने कोहरे का फायदा उठाकर एक आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। दुष्कर्म की कोशिश में जब उसे कामयाबी नहीं मिली तो वह अपने दो साथियों की मदद से महिला को अगवा कर साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला ने साहस दिखाया और वह मुख्य आरोपी से भिड़ गई। मुख्य आरोपी ने चेहरा ढका हुआ था। उसने महिला का मुंह दबा रखा था।

महिला ने आरोपी का हाथ काट लिया और उसकी दो उंगलियों को बुरी तरह चबा दिया। उंगलियों के घायल होने पर आरोपी का हौसला जवाब दे गया और वह भाग निकला। विवाहिता के परिजनों को जानकारी देने पर ग्रामीण थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस को अंदेशा है कि किसी स्थानीय शख्स ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। एसओ जगदीश चंद्र के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें