फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी को लगी गोली 

Thu, 25 Jan 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश नासिर।
विज्ञापन

विज्ञापन

शहजादनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ लिया। पुलिस की गोली से इनामी बदमाश जख्मी हो गया, जबकि बदमाशों की फायरिंग से पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे बाहर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव का है। पिकप सवार बदमाश मंगलवार को तड़के दुर्गनगला गांव में लूटपाट के इरादे से घुस गए। बदमाशों की आहट सुनकर ग्रामीणों में जाग हो गई। इस बीच बदमाशों के आने की खबर ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी करनी शुरू कर दी। पिकप सवार बदमाशों ने भागते समय फायरिंग शुरू कर दी, जिससे शहजादनगर थानाध्यक्ष की जीप क्षतिग्रस्त हुई। 
विज्ञापन


बदमाशों की फायरिंग के दौरान पुलिस कर्मी सकते में आ गए और फिर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। साथी को गोली लगते देख दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना की जानकारी पाकर एसपी डा. विपिन ताडा समेत अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बदमाश की पहचान करते हुए उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मूल रूप से शहजादनगर थाना क्षेत्र के नौगंवा गांव निवासी नासिर पुत्र अहमद हुसैन है। नासिर पिछले काफी समय से बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वालेनगर नवदिया गांव में रह रहा था। उसकी लंबे समय से तलाश थी। उस पर जिले के विभिन्न थानों में 16 से ज्यादा मुकदमे विचाराधीन हैं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस के साथ ही पिकप भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें