फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत

Wed, 08 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राया मार्ग स्थित ग्राम मौनियां के पास बुधवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सेना के जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस और परिजन शव को सीएचसी पर लेकर पहुंचे। अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरामई निवासी अजीत सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह (26 वर्ष) सादाबाद से अपनी बाइक द्वारा गांव के लिए लौट रहा था तभी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। परिजनों के मुताबिक अजीत सिंह सेना की 3-ग्रेनेडियर यूनिट जयपुर में तैनात था और अवकाश पर गांव आया हुआ था।   अजीत ने अपने पीछे पांच व सात वर्ष के दो पुत्रों व पत्नी को छोड़ा है। अजीत तीन भाइयों मेें सबसे छोटा था जिनमें से उसके बड़े भाई मोरमुकुट भी सेना में अलवर में सूबेदार के पद पर तैनात हैं तथा दूसरे भाई गांव में रहकर खेती का काम करते हैं। जवान के परिवार में करीब 10 लोग सेना में तैनात हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की तादाद में परिजन व गांव के लोग भी हॉस्पिटल पहुंच गए। गांव के लोगों के अलावा बरामई के पूर्व प्रधान चौ. ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में रिपोर्ट हेतु तहरीर लिखने की कार्रवाई जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें