फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने से गुस्सा

Tue, 26 Sep 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : self
विज्ञापन
सादाबाद के एक युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसे देखकर हिंदूवादी संगठन गुस्से में आ गए। इस मामले में भाजपा नेता ने फोटो शेयर करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


कस्बे के एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। यह फोटो इलाके में चर्चा का विषय बन गई। मामला सीएम योगी के संगठन हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की जानकारी में आया तो वह आक्रोशित हो गए। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अजय वाल्मीकि, पंकज चौधरी, लाला गौतम, मुनेश चौधरी, दीपू भारद्वाज, अजीत वाल्मीकि और राकेश महाना कोतवाली सादाबाद पहुंच गए। इन लोगों ने इस युवक के कृत्य पर तीखा आक्रोश जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बाद में भाजपा के सादाबाद नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष पचौरी ने इस मामले में वसीम मिर्जा पुत्र सलीम मिर्जा निवासी मोहल्ला इमलियान सादाबाद को नामजद करते हुए तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस तरह माहौल बिगाड़ने वाली हरकतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें