फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के बाद सोडा फैक्ट्री कराई सीज

Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,(हसायन) हाथरस।
विज्ञापन
धर्मपुर नगरिया पट्टी देबरी में सोडा फैक्ट्री को सीज करातीं एसडीएम अंजुम बी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धर्मपुर पट्टी देवरी में ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी अंजुम बी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ अवैध रूप से चल रही सोडा फैक्ट्री पर छापेमारी की और उसे सीज करा दिया।
विज्ञापन


गांव धर्मपुर नगरिया पट्टी देवरी के ग्रामीणों ने गांव के निकट चल रही इस सोड़ा फैक्ट्री से फसलों को होने वाले नुकसान और जमीन व पानी खराब होने की शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। एसडीएम अंजुम बी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर सौडा फैक्ट्री संचालक को कई बार लिखित नोटिस भेजकर किसी भी तरह के कागजात और अनुमति दिखाए जाने के लिए अवगत कराया गया मगर फैक्ट्री संचालक कोई भी कागज लेकर नहीं पहुंचे तो दोबारा शिकायत मिलने पर सोडा फैक्ट्री पर सोमवार को छापेमारी की गई। कार्रवाई से वहां खलबली मच गई।

मौके पर काफी भीड़ भी लग गई। एसडीएम ने फैक्ट्री के संचालक के भाई और मजदूरों से फैक्ट्री के कागजात मांगते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति दिखाने के लिए, लेकिन संचालक कागजात नहीं दिखा सके। मौके से फैक्ट्री का सामान जब्त करते हुए इसे सीज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें