फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवर्ड पूछकर 45 हजार किए पार

Sat, 18 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
online booking
विज्ञापन
एटीएम का पासवर्ड पूछकर ठगी करने के मामले थम नहीं रहे हैं। कोतवाली मुरसान क्षेत्र में ही 24 घंटे के भीतर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में भी एक अंजान कॉल करने वाले ने ग्राहक से एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया और उसके खाते से 45 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि वह पिछले चार दिन से अपनी शिकायत लेकर भटक रहा है, लेकिन अभी तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। माना जा रहा है कि ऐसा कोई गिरोह सक्रिय है, जोकि फोन पर पासवर्ड पूछकर ग्राहकों को चूना लगा रहा है। 

इसी प्रकार की ठगी का शिकार हुए एक और व्यक्ति पप्पू गुप्ता निवासी व्यापारी मोहल्ला कस्बा मुरसान ने बताया कि किसी व्यक्ति का उसके पास फोन आया। फोन पर उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और एटीएम को रिन्यूअल करने के नाम पर उससे पासवर्ड पूछ लिया। उसने बैंक की फोन कॉल होने पर भरोसा कर लिया और अपना पासवर्ड बता दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से कई बार में 45 हजार रुपये की धनराशि निकल गई।
विज्ञापन


जब उसने अपने खाते को चेक किया तो वह अवाक रह गया। इसी प्रकार की ठगी में एक अन्य व्यक्ति के भी 75, 646 रुपये पार होने की शिकायत मुरसान पुलिस से की गई थी। परेशान खातेदार ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की है। मुरसान के कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि इस प्रकार का मामला उनके संज्ञान में अभी तक नहीं आया है। शिकायत दर्ज कर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।

सिग्नल चोरी के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट
हाथरस। सदर कोतवाली में कई बड़े चैनल चोरी से चलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। तोतन चक्रवर्ती पुत्र कालीपद चक्रवर्ती निवासी श्रीधरदत्तोलन हाथी बागन कोतवाली कोरताल कोलकाता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में नीरज जैन निवासी शाहगंज आगरा, राजू, प्रशांत और संजय निवासीगण हाथरस को नामजद किया है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 379, कॉपीराइट अधिनियम की धारा 37, 51, 67, 65 और 69 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर नामी चैनल के सिग्नल चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इस पूरे मामले की जांच कर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सिग्नल चोरी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें