फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में ट्रक लूटा

Wed, 18 Nov 2015 11:56 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए जा रहे इंडेन गैस के 470 सिलेंडरों से लदे टाटा आयशर ट्रक को मंगलवार की रात्रि में बोलेरो सवार बदमाशों ने सिकंदराराऊ के निकट हथियारों के बल पर लूट लिया। छह से ज्यादा बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ट्रक के चालक और उसमें सवार एक होमगार्ड को बंधक बनाकर फेंक दिया और चालक की जेब से सात हजार रुपये भी लूट ले गए। घटना को लेकर पिलुआ (एटा) और सिकंदराराऊ पुलिस के बीच सीमा विवाद खड़ा हो गया। समाचार लिखे जाने तक लुटी गाड़ी के मालिक कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डटे हुए थे।
विज्ञापन

बता दें कि सिकंदराबाद से सिलेंडरों की यह गाड़ी लेकर चालक उदयभान रायपुर के लिए रवाना हुआ। मंगलवार की रात्रि में कस्बे के एटा रोड स्थित रेलवे फाटक से एक होमगार्ड का जवान भी उसकी गाड़ी में बैठ गया। चालक के अनुसार सिकंदराराऊ से पांच किमी आगे एटा रोड पर पीछे से एक बोलेरो आई और गड्ढों के कारण स्पीड कम होते ही ट्रक के आगे आकर खड़ी हो गई। बोलेरो में से चार हथियारबंद बदमाश उतरे और चालक उदय को उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर गाड़ी से नीचे खींच लिया और बोलेरो में डाल लिया। यही होमगार्ड जवान के साथ किया गया। इसके बाद बदमाशों के दो साथियों ने आयशर पर कब्जा कर लिया और उसे चलाने लगे। चालक के अनुसार बदमाशों ने होगमार्ड के जवान को  धक्का मारकर एटा की हजारा नहर पर उतार दिया। पूरी रात्रि बदमाश चालक को बोलेरो में बिठाकर घुमाते रहे। इस दौरान उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये भी बदमाशों ने निकाल लिए। तड़के चालक को बदमाशों ने हाथ-पांव बांधकर खेत में फेंक दिया। होश आने पर चालक ने फोन द्वारा घटना की सूचना गाड़ी मलिकों को दी। इधर, कोतवाली की पुलिस का कहना है कि घटना गांव नगरिया थाना पिलुआ एटा क्षेत्र में हुई है, जबकि गाड़ी चालक के अनुसार मामला सिकंदराराऊ से पंाच किमी आगे का है। इस प्रकार मामला दो जिले के दो थानों के मध्य उलझ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें