सासनी। रविवार रात ग्राम गोपालपुर भूतपुरा में करंट से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। गमगीन माहौल में सोमवार की सुबह युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गोपालपुर भूतपुरा निवासी लक्ष्मन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अंकुश बीएससी में पढ़ता था। गांव में ही परचून की दुकान चला कर परिवार की सहायता भी करता था। पिता लक्ष्मन मजदूरी करते हैं। रविवार की रात मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर को स्विच में लगा रहा था। किन्हीं कारणों के चलते चार्जर लगाते वक्त उसमे करंट आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। लेकिन परिजनों की निगाह कुछ देर बाद गई। युवक को जमीन पर गिरा देख परिजनों के होश उड़ गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन कुछ कर पाते युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की मौत पर घर वालों में कोहराम मच गया।