फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में गुटखे की पीक पर भिड़े दुकानदार

Mon, 07 Dec 2015 11:21 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। नगर के नायागंज बाजार में सोमवार की सुबह दो दुकानदार गुटखा की पीक थूकने के विवाद में आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों के परिजन भी आमने समने आ गए। दोनों ओर से चाकू, कैची और दूसरे धारदार हथियार निकल आए। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये। एक घायल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

 नयागंज  बाजार में प्रमोद वार्ष्णेय की बिजली के सामान की दुकान है। पडोस में ही बांके बिहारी गारमेंटस की दुकान है। सुबह करीब11 बजे बांके बिहारी की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने बगल वाली दुकान की तरफ गुटखे की पीक मार दी थी। पड़ोसी दुकानदार प्रमोद के अनुसार पीक उसकी दुकान के काउण्टर पर आ गई। उसने इस बात का विरोध किया तो अजय तथा प्रभात आदि आ गये।
वाद विवाद के दौरान दोनों दुकानदारों के भाई तथा परिजन भी आ गये और आपस में भिड़ गये। एक दूसरे के हाथ में लगी कैंची, चाकू तथा सुम्मी से एक दूसरे पर जम कर प्रहार कियेे। प्रभात के पेट में कैची लगी जिससे उसके पेट से ख्ूान बहने लगा। इधर प्रमोद के माथे पर खून निकल आया। मारपीट के दौरान प्रमोद की दुकान का काउण्टर सड़क पर आ गिरा, इससे सामान सड़क पर फैल गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मारपीट से एक पक्ष के प्रमोद, चंदन तथा दूसरे पक्ष से प्रभात अजय तथा उसके भाई घायल हो गये। पलिस सभी को पकड़ कोतवाली ले आयी। चार घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिये सीएचसी भेज दिया। प्रभात के पेट में गम्भीर घाव के चलते उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये कोतवाली पर डटे हुये थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें