क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट और सदर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है। सभी को डॉक्टरी परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया। हाथरस गेट पुलिस ने राजेश निवासी नगला तिकोना क्वार्सी अलीगढ़, धीरज और नीरज पुत्रगण नत्थीलाल निवासी नगला अलगर्जी को शांतिभंग करने के आरोप में बंद किया है।
रुपये के लेन-देन को लेकर आपस में भिड़े अरमान और अकील निवासी नाई का नगला को कोतवाली पुलिस ने 151 कोर्ट में पेश किया। वहीं कोतवाली सदर पुलिस ने वारंटी अमित शर्मा और राजू को गिरफ्तार किया है।