फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवाहे में मिला बृद्घ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर और मनौरा में ईशन नदी के निकट से होकर गुजर रहे एक नाले में साइकिल सवार वृद्ध की गिरकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस इसे एक महज हादसा मान रही है, जबकि परिजन वृद्ध की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।

नाले में बुधवार को एक वृद्ध का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस की महिला चौकीदार को दी। चौकीदार ने घटना से कोतवाली प्रभारी सुरंजन सिंह को अवगत कराया। कोतवाली से तत्काल एसआई रामाधार यादव और अकबर अली मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। शाम को शव की शिनाख्त पप्पू उर्फ जयपाल सिंह पुत्र बाला शाह निवासी नगला हरी केजीएन डिग्री कॉलेज के पीछे सिकंदराराऊ के रूप में हो गई। पुलिस ने बताया कि वृद्घ का शव पानी में गिरने के कारण बुरी तरह अकड़ गया है। जयपाल सिंह के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। कोतवाल ने बताया कि वृद्ध की किसी से कोई दुश्मनी नही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें