क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
जिला अस्पताल परिसर से चोर एक अधिवक्ता की बाइक उड़ा ले गए। अधिवक्ता अपने भाई का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सत्यापित करवाने आए थे। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अधिवक्ता योगेश कुमार निवासी नयावास बुधवार की दोपहर को अपने छोटे भाई जुगेंद्र के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी अटेस्टेड कराने के लिए आए थे। बाइक अस्पताल में खड़ी करके अधिकारी के पास चले गए। लौट कर आए तो उनकी बाइक गायब थी। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि युवक बाइक की लॉक तोड़कर फरार हो गया।