फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। स्थानीय कैलाशनगर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अलीगढ़ के कुछ लोग एक युवक को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने लगे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस युवक को पकड़कर थाने ले गई।

पूछताछ व छानबीन में पता चला कि उक्त युवक पर लाइसेंसी रिवाल्वर है। पुलिस को पूछताछ में इस युवक ने बताया कि उसका अलीगढ़ में रसूलपुर में होटल है और कैलाश नगर का एक युवक उसके यहां काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह युवक उसके पास से काफी रुपये लेकर बिना बताए चला आया है। अब जब वह इस युवक से अपने रुपये मांगने आया है तो उस पर झूठे आरोप लगा रहा है। रात्रि में कुछ लोग दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश में लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें