फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रंगपुरा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका पति मजदूरी करने एक महीने पहले कहीं गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतका के भाई रमेशचंद्र निवासी जटोई सादाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन कांती देवी पत्नी मुकेश की मौत हो गई है। सूचना बाद भाई अपने अन्य साथियों के साथ रंगपुरा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि कांती देवी का पति करीब एक महीने पहले मजदूरी करने के लिए कहीं गया है। बहन की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें