न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक किशोर साइकिल लेकर घर से आटा लेने के लिए निकला। वह साइकिल से हाथरस आ गया। सिटी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात्रि में जीआरपी ने पकड़ लिया। शुक्रवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बता दें कि आगरा की टेड़ी बगिया निवासी एक किशोर गुरुवार की सुबह आटा लेने के लिए साइकिल से निकला। वह कक्षा नौ का छात्र है। साइकिल लेकर घर से हाथरस रात्रि दस बजे बस स्टैंड पहुंचा। सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जब रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने तलाशा।
सिटी स्टेशन पर रात्रि में किशोर को पकड़ लिया। उसकी जेब से बीड़ी और सिगरेट मिले। शुक्रवार को परिजनों ने बुलाकर किशोर को सुपुर्द कर दिया। हालांकि किशोर के भागने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस मामले में जीआरपी प्रभारी सोनू राजौरा का कहना है कि यह किशोर घर से भागकर आया था। परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।