फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब, गांव वेदई में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र के गांव धानौटी के बाद अब गांव वेदई में भी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक महिला ने घर के अंदर ही अंदर से कुंडी बंद कर पंखे से लटककर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला। इधर, सूचना पर मौके पर मृतक महिला के मायके के लोग भी मौेके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पंचायतनामा की कार्रवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक 24 वर्षीय महिला प्रीती पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी वेदई की शादी करीब साढ़े तीन साल पूर्व हुई थी। चर्चा है कि इस महिला पर कोई भी बच्चा नहीं था। गांव के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें