फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को विद्यालयों में बांधने के मामलों में पुलिस सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। आवारा पशुओं को सरकारी विद्यालयों में बंद किए जाने के मामले में पुलिस भी सख्त हो गई है। मुरसान पुलिस ने इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज की हैं। इस सिलसिले में प्राथमिक विद्यालय शेर खां के प्रधानाध्यपक योगेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

तहरीर में अज्ञात लोगों द्वारा आवारा पशुओं को विद्यालय के प्रांगण में भरने का आरोप लगाया गया है। दूसरी तहरीर प्राथमिक विद्यालय खुटीपुरी जाटान के प्रधानाध्यापक घूरे सिंह ने दी।इसमें भी अज्ञात लोगों पर पशुओं को विद्यालय प्रांगण में बांधने और मुख्य द्वार को बंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तहरीर के आधार पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरी तहरीर खजूरिया के प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापक अंशु परिहार की ओर से दी गई। इसमें भी आवारा पशुओं को बंद कर विद्यालय प्रांगण में ताला लगाने का आरोप लगाया गया। इस तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मुरसान के कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि तीनों मुकदमे पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें