फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गदाखेड़ा में रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। नवविवाहिता के घर वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पिता महावीर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा के सिकनदाराऊ थाना के पुरदिलनगर निवासी महावीर सिंह की पुत्री नीरज की शादी तीन वर्ष पूर्व लखमी पुत्र उदयवीर सिंह कुशवाहा के साथ हुई थी। तहरीर में आरोप है कि ग्राम गदाखेड़ा निवासी केहरि सिंह के पुत्र प्रेमचन्द्र के साथ नीरज ने प्रेम विवाह 21 जून 2018 को कर लिया था। शादी के बाद दोनों आराम से रह रहे थे। शनिवार को नीरज के पति प्रेमचन्द्र के छोटे भाई प्रेमपाल की शादी जलाली जनपद अलीगढ़ में हो रही थी। जहां से बारात रविवार को बरात लौट कर गदाखेड़ा आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की देर रात नीरज की हालत अचानक बिगड़ गई। हालांकि परिजन उसे उपचार के लिए भी लेकर गए। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में नीरज की मौत हो गई। जिससे ससुराल पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। मौत की सूचना पाकर नीरज के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। महावीर सिंह ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने में दी है। जिसके आधार पुलिस ने आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें