फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेबर में कीड़े की बात कहने पर ग्राहक से मारपीट, चेन व रुपए लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। एक युवक को घेवर खराब बताना भारी पड़ गया। युवक के साथ मिठाई विक्रेता और उसके साथियों ने मारपीट की। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान उससे चेन और रुपये भी छीन लिए गए। इसकी शिकायत करने पीड़ित कोतवाली पहुंचा।

सीटू पुत्र सुरेंद्र निवासी भोजपुर ने बताया कि वह अपनी मां के साथ ननिहाल गया। उसने घंटाघर स्थित एक दुकान से घेवर लिया। ननिहाल पहुंचकर देखा तो घेवर में कीड़े थे। इसकी शिकायत लेकर गुरुवार को सीटू अपनी मां के साथ उस मिठाई की दुकान पर गया, जहां से उसने घेवर खरीदा था। दुकानदार ने सीटू की एक नहीं सुनी और उल्टा उसी पर हावी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अन्य दुकानदार मिठाई विक्रेता के साथ आए और सीटू के साथ मारपीट की। सीटू का आरोप है कि इसी मारपीट में किसी ने उसकी चेन तोड़ ली और 28,500 रुपये जेब से निकाल लिए। मारपीट से घायल सीटू अपने घर पहुंचा तो परिवार के लोग उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें