फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसावर में मासूम बच्चे की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


बदलते मौसम और बढ़ रहा तापमान बच्चों पर भारी पड़ रहा है। रोगप्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से इस मौसम को मासूम बच्चे झेल नहीं पा रहे। गुरूवार को कस्बा बिसावर में सर्दी से पीड़ित एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को सादाबाद में निजी चिकित्सक के यहां भी दिखाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिसावर निवासी लोकेश के छह माह के मासूम बेटे भरत का मंगलवार को मुंडन हुआ था। परिजनों के मुताबिक, मुंडन के बाद से ही भरत की तबियत कुछ खराब हो गई। उसे हल्की सी सर्दी भी हुई थी, उसकी तबियत अधिक खराब हुई तो गुरूवार की शाम परिजन उसे सादाबाद के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मां के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें