न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मां रामवती डिग्री कॉलेज के कर्मचारियों ने व्यक्ति को चोरी का प्रयास करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से सबमर्सिबल और लोहे का कुछ सामान भी बरामद हुआ है।
कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे मां रामवती डिग्री कॉलेज के कर्मचारी ध्रुव कुमार निवासी नगला मल्लू पदू ने बताया कि वह रविवार की सुबह करीब सवा दस बजे कॉलेज परिसर में घूम रहा था। उसने देखा कि एक व्यक्ति कॉलेज बाउंड्रीवाल के अंदर खड़ा हुआ है। ध्रुव को देख वह व्यक्ति बाउंड्रीवाल फलांग कर भागने लगा। उसके पीछे ध्रुव भी दौड़ा और देखा कि आरोपी सरसों के खेत में जाकर छुप गया।
ध्रुव के साथ आए आशिक और नन्नूमल ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से सबमर्सिबल और लोहे का सामान भी मिला। आरोपी ने अपना नाम राजेश निवासी अहवरनपुर बताया। आरोपी को कॉलेज के कर्मचारियों ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी गई है।