फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों पर बेटी को मारकर गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


जलेसर एटा के गांव गढ़ी वालजीत निवासी तोप सिंह पुत्र रामजीलाल ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि उसने अपनी बेटी बिंदिया की शादी इसी साल कस्बा सादाबाद के एक युवक के साथ की थी। शादी में करीब दो लाख रूपये दान दहेज में खर्च किया था।

बाइक और अन्य सामान दिया था, लेकिन शादी में दिए गए दान दहेज से बेटी के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। ससुरालीजन उसकी बेटी से अतिरिक्त दहेज में एक लाख रूपये की मांग करने और मारपीट व तंग करने लगे। 18 जनवरी को बेटी के साथ मारपीट होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को अपने साथ ले आए।
विज्ञापन


24 फरवरी को फिर से बेटी के ससुरालीजन घर पहुंचे और बिंदिया को घर से ले आए। नौ मार्च की सुबह करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी बिंदिया को ससुरालीजनों ने कहीं गायब कर दिया है। सादाबाद आने पर ससुरालीजन भी नहीं मिले। तहरीर में तोप सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मारकर कहीं गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सक के पिता का निधन
सादाबाद। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मुकेश कुमार गौतम एवं ग्राम पंचायत दगसह के प्रधान राकेश गौतम के पिता श्री हरी गौतम का 85 वर्ष की आयु में ह्दय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। डॉ. मुकेश गौतम के पिता के निधन की जानकारी होते ही उनके दगसह स्थित आवास पर कई चिकित्सकों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें