फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के गांव सोखना में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाने में लग गई है। जल्द ही हत्या का खुलासा होने की उम्मीद है। दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सोखना निवासी त्रिवेंद्र सिंह (18) पुत्र भजनलाल का 19 फरवरी की सुबह गांव के निकट रेलवे लाइन के पास शव मिला। जिसे लेकर परिजनों ने उसकी हत्या की बात कही थी और गांव के ही जगवीर व उसके भाई लांगुरिया पर त्रिवेंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकमदा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले की गुत्थी अब सुलझ जाएगी। एसएचओ जितेंद्र दीखित ने बताया कि त्रिवेंद्र की हत्या का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें