न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रंग फैक्टरी में लगी आग में झुलसे दंपति सहित तीन लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। तीनों का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस फैक्टरी संचालक की तलाश कर रही है।
बता दें कि बुधवार को अलीगढ़ रोड तहसील के सामने मरघट वाली गली नंबर एक में गोवर्धन पुत्र नत्थी सिंह के मकान में संचालित रंग की फैक्टरी में गैस रिफलिंग के दौरान आग लग गई थी। इसमें मुकेश पुत्र श्यामलाल निवासी वीरनगर की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि मकान मालिक गोवर्धन का बेटा मनीष व उसकी पत्नी ऋचा, फकीरा उर्फ वकील और अरविंद बुरी तरह से झुलस गए थे।
इसमें से फकीरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। दंपति सहित अरविंद की हालत नाजुक बनी हुई है। अब सभी को स्वस्थ्य होने का इंतजार है, क्योंकि अभी तक फैक्टरी मालिक की भी पुलिस को तलाश है। एसचओ जितेंद्र दीखित ने बताया कि एक नाम सामने आ रहा है। जिसे लेकर अभी छानबीन चल रही है।