फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की चपेट में आकर एक वृद्ध सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के सामने रविवार की सुबह कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत शव देखा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। देखने से प्रतीत होता था कि ट्रेन से गिरकर या उसकी चपेट में आकर यह मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस क्रम में रविवार की दोपहर 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। स्थानीय गंगानगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय भगवानदास जब गौशाला रोड से प्रवचन सुनकर वापस आ रहा था। तब बिजली कॉटन मिल से निकट वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। थोड़ी देर में ही उसकी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें