न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव बरवाना में गेहूं के खेत में ट्रेक्टर घुसाने की मना करने पर दबंगों ने पिता पुत्र को पीट डाला। मारपीट में घायल तीर्थराज शर्मा पुत्र रिषीकेश शर्मा ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उसके खेत में खड़ी गेहूं फसल से होकर ट्रेक्टर निकाल रहा था। जिसका उसके पिता रिषीकेश ने विरोध किया। विरोध के बाद ट्रेक्टर चालक के अन्य साथ भी वहां पर आ गए।
आरोप है कि उन सभी ने पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गए। घटना की शिकायत करने पिता पुत्र कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।