फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर हुआ पथराव, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के गांव चिंतापुर में जरा सी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते पथराव होने लगा। जिसमें कई लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल पहुंचे घायल विष्णु पुत्र भीमसैन ने आरोप लगाते हुए बताया वह गांव में एक गली से गुजर रहा था। वहां पर खड़े कुछ युवक उसे गाली देने लगे। जिसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु के परिवार के लोग उसे बचाने के लिए आए तो दूसरे पक्ष ने उन पर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग चौटिल हो गए। वहीं घायल विष्णु, हाकिमसिंह, निरोत्तम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें