फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


सादाबाद। गांव बनारसीपुर के पास खाई में पलटे हुए एक ट्रैक्टर में पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर के पास खड़े दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।

दीवान सिंह पुत्र मल्ल सिंह निवासी नगला वदना अकोस थाना बल्देव मथुरा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि 20 मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे उसका भांजा हरीकेश ट्रैक्टर से अपने आलू लेकर गांव से खंदौली कोल्ड स्टोर जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान मई से आगे बनारसीपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर संख्या यूपी 32 टी, 8870 के चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रैक्टर को चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी, जिससे उसका ट्रैक्टर खाई में पलट गया।

उनका भतीजा जगपाल सिंह पुत्र महाराज सिंह और मोहित पुत्र राधेश्याम ट्रैक्टर के पीछे खड़े हुए थे कि खंदौली की तरफ से आ रही कार संख्या एचआर 55 एए-1429 के चालक ने तेजी और लापरवाही से कार को चलाते हुए भयंकर रूप से टक्कर मार दी, जिससे जगपाल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए, जगपाल को एनएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां जगपाल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहित का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें