फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जताई पुलिस चौकी निर्माण पर आपति, बाद में दी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


बाईपास रुहेरी तिराहा पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे एनएच के कर्मियों ने विरोध कर रुकवा दिया,लेकिन बाद में अपनी सहमति दे दी।

कोतवाली हाथरस गेट द्वारा अपने क्षेत्र में कई नई चौकियां खोली हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके। रुहेरी तिराहा पर भी चौकी का निमार्ण हो रहा है। शनिवार को एनएच के कुछ लोग आए और उन्होंने पुलिस चौकी के निर्माण को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पुलिस कर्मियों ने नोकझोंक भी हुई, हालांकि बाद में उन्होंने पुलिस चौकी के निर्माण की बात पर अपनी सहमति देती। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि चौकी निर्माण को लेकर एनएच के कर्मियों को कुछ भ्रम हो गया था, लेकिन बाद में उनकी समझ में बात आ गई तो वह चौकी बनाए जाने पर अपनी सहमति दे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें