फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में पथराव करने में 33 आरोपी

Fri, 05 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग करने में चार नामजदचंदपा पुलिस ने चार फरवरी की रात को झींगुरा में अपने साथ मारपीट और फायरिंग की एडवोकेट रविंद्र पाल सिंह की तहरीर पर नागेंद्र और योगेश पुत्र भीष्मपाल, प्रबल पुत्र धर्मेंद्र व राजकुमार पुत्र रघुवीर के विरुद्ध धारा 147, 452, 307, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

थाने में पथराव करने में 33 आरोपीपांच फरवरी की सुबह 11 बजे थाना परिसर में पथराव करने के मामले में एडवोकेट रविंद्र पाल सिंह की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने धर्मेंद्र, मनमोहन, राजू, पवन, रामबाबू, योगेश, विष्णु, हिमांशु, दीपू, शैलेंद्र, बृजेश, अरविंद, रिंकू, हरेंद्र, हरेंद्र पुत्र जयसिंह, घनेंद्र, देवेंद्र, श्यामबाबू, देवेंद्र पुत्र महीपाल, सोनू, कालू, रहीसपाल, राम सिंह, नरेंद्र पाल, चंद्रप्रकाश, संजय, राजन, राहुल, हरिओम, रमेश, विनोद समेत 33 लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148, 307, 323, 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
घटना की पृष्ठभूमि में चुनावी रंजिशघटना की पृष्ठभूमि में प्रधान पद के चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। प्रधानी के चुनाव में हारे प्रत्याशी के पति द्वारा आए दिन गांव में मारपीट व फायरिंग आदि की घटनाएं करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। इसी रंजिश में बारात में भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। प्रधान पति को इसी रंजिश के तहत थाने में पीटा गया। जिससे बबाल बढ़ गया।
विज्ञापन

घायल अधिवक्ताओं का कराया मेडिकलचंदपा थाने में हुए पथराव में एडवोकेट लक्ष्मीकांत सारस्वत निवासी आशीर्वाद कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। एडवोकेट रविंद्र पाल, उनके भाई देवेंद्र, बॉबी पुत्र रतन सिंह, सतेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासीगण झींगुरा को भी चोट आई। सभी घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। 
मैने दूसरे पक्ष को फोन कर नहीं बुलाया। पहले आए पक्ष के लोगाें ने बाद में पहुंचे दूसरे पक्ष के व्यक्ति को पीटा, जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने विवाद को शांत करने की कोशिश की। पुलिस की इस विवाद में कोई भूमिका नहीं थी। - अजय कौशल, चंदपा एसओ
इस मामले में पुलिस की थोड़ी लापरवाही रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई दोनों तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ को लाइन हाजिर किया गया है। - अजय शंकर राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें