ब्लैकमेलिंग से तंग दुकानदार के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में मृतक भूषण के घर से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन लैब भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इन जरूरी कागजातों मे मृतक द्वारा लिखी गई कोई डायरी, बैंक की कापी व अन्य किसी सरकारी कागजात पर किए गए हस्ताक्षर जटाए जाएंगे, जिन्हें लैब में भेजकर सुसाइड नोट की लिखावट से मिलान किया जाएगा।
बता दें कि भूषण गुप्ता ने पैसों के लेन-देन के मामले मे ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक भूषण ने दो आदमियों के खिलाफ सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट तथा मृतक के छोटे भाई की शिकायत के आधार पर शहर के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस इस मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटा रही है।
क्या लिखा था सुसाइड नोट में
मृतक भूषण कुमार ने सुसाइड नोट में उसकी मौत के जिम्मेवार सुभाष व भूपेंद्र सिंह ठहराया था। इसमें लिखा था कि सुभाष ने उससे 95 लाख रुपये एक प्लॉट के हड़प लिए, जिस कारण वह पिछले दो साल से परेशान था। यहां तक कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं, भूपेंद्र से दस लाख कमेटी और पांच लाख रुपये नकद का लेनदेन है, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। इस कारण उसने यह कदम उठाया।