फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े के सबूत तलाशने हाथरस आई एमपी की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन


रुपये दोगुना करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को सबूत नहीं दिखा पाने के कारण मध्यप्रदेश पुलिस अपने साथ ग्वालियर लेकर चली गई। राजकुमार और उसके बेटे पर लोगों से ढाई करोड़ रुपये ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उनसे सबूत मांगे जिसे वे नहीं दिखा पाए।

24 मार्च को अपने साथ ठगी के आरोपी विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को ले गई पुलिस गुरुवार को फिर से उसे अपने साथ लेकर हाथरस आई थी। यहां पर पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी से संबंधित प्रपत्रों की जानकारी मांगी, जो वह नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन


जिसके बाद देर रात को एमपी पुलिस ने कोतवाली हाथरस गेट में आमद कराई और फिर राजकुमार छौंकर को अपने साथ ग्वालियर ले गई। पुलिस को दूसरे आरोपी यतीश कुमार छौंकर की भी तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित थाना हजीरा से अपनी टीम के साथ आए एसआई योगेंद्र सिंह मावई ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि उसने लोगों से जो रुपये लिए थे उसे हरियाणा के सोनीपत के पास स्थित कुंडली नाम के एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के एक एकाउंट में डाला है।
विज्ञापन

-
एमपी के जनपद ग्वालियर के थाना हजीरा से पुलिस टीम विनोद विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार को लेकर आई थी। राजकुमार व उसके बेटे पर लोगों के साथ धोखा-धड़ी कर उनके रुपए हड़पने का हजीरा थाना में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद एमपी पुलिस राजकुमार को अपने साथ ले गई।- जितेंद्र कुमार दीखित, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें