फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मिस्त्री की मौत में मकान मालिक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


रावत नगर में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे राजमिस्त्री की करंट से मौत के मामले में पुलिस ने मिस्त्री के बेटे की शिकायत पर मकान के मालिक समेत दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

रावत नगर में शनिवार को चंदपा के राजमिस्त्री संतोष कुमार काम कर रहे थे। मकान में पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। इस दौरान पूरे मकान में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आए राजमिस्त्री को लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संतोष के बेटे मुनेश की शिकायत पर चंदपा के रहने वाले उमेश चंद्र पाठक और मकान मालिक अरविंद शर्मा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मुनेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पिता को काम के लिए चंदपा के उमेश चंद्र पाठक बुलाकर लाए थे। मकान मालिक की लापरवाही के कारण उनके पिता की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें