फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रॉ अफसर के मकान को चोरों ने खंगाला, बंदूक, सोने की चैन सहित अन्य सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव रसमई में अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड रॉ अफसर का बंद मकान खंगाल डाला। रॉ अफसर अपनी बेटी के साथ मंसूरी गए हुए थे, तो इसी दौरान चोरों ने उनके मकान से एक दो नाली बंदूक, सोने की चैन और एक सेट टॉप बॉक्स आदि सामान पार कर दिया। घटना के संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गांव रसमई निवासी रिटायर्ड रॉ अफसर विश्वपाल सिंह के बेटे दिव्यपाल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि विश्वपाल सिंह तीन दिन पहले अपनी बेटी के साथ मंसूरी गए हुए हैं। घर का ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए चोर 14/15 की मध्य रात्रि मकान के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने चोरी से पहले बिजली के केबल को काट दिया। फिर आराम से पूरे मकान को खंगाल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने मकान से दो नाली बंदूक, एक सेट टॉप बॉक्स और सोने की जंजीर आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह जब घटना की जानकारी उनके नौकर को हुई तो नौकर ने इसकी जानकारी फोन पर दी। घटना की सूचना मिलने पर 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें