फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र , छात्राओं की गाडी में ट्रक ने टक्कर मारी तीन स्कूली बच्चे एवं चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल ले जा रही गाड़ी को बुधवार की सुबह सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। नतीजा, पीछे चल रही गाड़ी भी इन बच्चों की गाड़ी से टकरा गई। दुघर्टना में गाड़ी में सवार बच्चे और चालक घायल हो गए। बच्चों को ले जा रही गाड़ी के अलावा उसके पीछे चल रही गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवा कर कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

पूर्व चेयरमैन नमेशचंद्र वार्ष्णेय के पौत्र, पौत्री अपनी निजी गाड़ी से डीपीएस सीनियर विंग में पढ़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी हाईवे पर गांव समामई के निकट पहुंची, वैसे ही सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में बैठे बच्चे और कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को चालक सहित कब्जे में ले लिया। घायलों में निलेश वार्ष्णेय पुत्र निर्देशचंद्र वार्ष्णेय, कृति वार्ष्णेय पुत्री निर्देश वार्ष्णेय, संस्कार वार्ष्णेय पुत्र प्रजीत वार्ष्णेय और चालक राजू घायल हो गए, जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें