क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट के नगला अलगर्जी निवासी पीतल कारोबारी का बेटा दो दिन से लापता है। इसे लेकर उसका परिवार परेशान हैं। पुलिस को तहरीर देकर युवक की खोजबीन करने की गुहार लगाई है।
नगला अलगर्जी निवासी रमेशचंद्र का 31 साल का बेटा रवि दो दिन से लापता है। रमेशचंद्र के घर पर पीतल का काम होता है। उसने बताया कि उसका बेटा रवि गुरुवार की शाम करीब चार बजे से लापता है। उसने किसी अंजान फोन नंबर से परिवार के लोगों को फोन पर बताया था कि वह आगरा में है।
रात करीब साढ़े दस बजे तक रमेशचंद्र की अपने बेटे से फोन पर बात हुई है, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इसे लेकर परिजनों को बेटे की चिंता सता रही है और परिवार के लोगों को बेटे के साथ किसी अनहोनी का डर सता रहा है। इसके चलते गुरुवार को रमेशचंद्र कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और तहरीर देकर बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई।
कोतवाल जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि पिता द्वारा बेटे के लापता होने की जानकारी दी गई है। वह खुद की अपने घर से गया है। मामले की जानकारी की जा रही है।