फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान लहराए तमंचे, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रमनपुर में शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने तमंचे निकालकर हवा में लहरा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों में से एक को दबोच लिया और उसके कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रमनपुर निवासी सोनू पुत्र चांद खां का कहना है कि मोहल्ले के रहने वाले कुछ युवक बेवजह हर रोज शराब पीकर हंगामा करते हैं। शुक्रवार रात को जब वह काम से लौट रहा था तो इन युवकों ने उसके भाई को पकड़ रखा था। सोनू ने आरोपियों का विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर मारपीट होने पर आरोपियों ने तमंचे निकालकर लहराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सोनू ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले लेकिन मनीष नाम का एक आरोपी पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से दो लोड तमंचे मिले हैं। कार्यवाहक निरीक्षक कैलाश बाबू ने बताया कि मनीष के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें