न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मालकिन की हत्या करने वाले से पुलिस ने पूछताछ की और फिर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि चंद्रपाल उर्फ गोला पूर्व प्रधान के नौकर जौनी पुत्र खड़क निवासी बिखतटीला थाना लेखबंडा जिला डोती नेपाल ने अपनी मालकिन मधु पत्नी चंद्रपाल की रॉड से प्रहार कर शनिवार को हत्या कर दी। जिसे लेकर आरोपी से हत्या करने का कारण पूछा तो वह बस यही कहने लगा कि काम ज्यादा करवाती थी।
आरोपी द्वारा बताए गए पते को पुलिस अभी पूरी तरह से सही नहीं मान रही है। इसकी जांच के लिए पुलिस पत्राचार करेगी। जिसके बाद पते की सही जानकारी हो सकेगी।
महिला की हत्या के आरोपी का रविवार को डॉक्टरी परीक्षण कराकर उसे जेल भेज दिया गया। पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने रॉड से प्रहार कर महिला की हत्या की थी।
-जयप्रकाश, एसपी।