फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत से गुस्साई महिलाओं ने ससुर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव अलीपुर में हुई गर्भवती महिला की मौत से मायके पक्ष में भारी गुस्सा है। तभी तो पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के ससुर के साथ उसके मायके पक्ष से आईं महिला ने मारपीट कर दी। यहां पर पहुंचकर लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया।

आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी प्रमोद ने अपनी बेटी सरिता की शादी करीब ढाई साल पहले सासनी के अलीपुर गांव निवासी प्रवीण के साथ की थी। शुक्रवार और शनिवार की रात को सरिता की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने पति ससुर सहित चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सरिता के मायके पक्ष की दर्जनों महिलाएं और पुरुष आ गए। जिनकी आंखों में ससुरालीजनों के खिलाफ काफी आक्रोश था। यह आक्रोश ससुर को देखते ही और बढ़ गया। यहां पर कुछ महिलाओं ने ससुर को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। यहां पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामले को संभाला। पोस्टमार्टम में सरिता के पेट में छह माह की बच्ची निकली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें